अखिल कश्यप सामाजिक विकास संस्था एक राष्ट्रीय संगठन है, इसकी स्थापना श्रीमान सतीश राजाराम धीवर के मार्गदर्शन से ११ संस्थापक के सहयोग से सन २०१६ में हुई। इस संस्था का पंजीकरण संख्या ११३५ जी.बी.बी.एस.डी /२०१६ है। अखिल कश्यप सामाजिक विकास संस्था का सिद्धांत शिक्षित बनो….. एकत्रित हो…… सामाजिक बनो उद्देश्य समाज के सभी जातियों /उपजातियों के लोगो को संगठित करना है। समाज के सभी भाइयों को एक दूसरे से परिचित करना है। समाज के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा मुहैया करना है। अपने सभी उपजातियों में एक दूसरे के संग विवाह के लिए प्रोत्साहित करना है। तथा शादी व्याह के मामलो में लोगो की सहायता करना है। सामूहिक विवाह का आयोजन करवाना है। बेरोजगार लोगो के लिए रोजगार में सहायता करना है